Posts

Showing posts from April, 2018

आपके हित बात?

एक रेड लाईट एरिया मे क्या खूब बात लिखी पाई गई.. "यहाँ सिर्फ जिस्म बिकता है, ईमान खरीदना हो तो अगले चौक पर 'पुलिस स्टेशन' हैं |" .. आप चाहते हैं, कि आपकी तानाशाही चले और कोई आपका विरोध न करे.. तो आप भारत में न्यायाधीश बन जाइये, .. आप चाहते हैं, कि आप लोगों को बेवजह पीटें लेकिन कोई आपको कुछ न बोले.. तो आप पुलिस वाला बन जाइये, .. आप चाहते हैं, कि आप एक से बढ़कर एक झूठ बोलें अदालत में, लेकिन कोई आपको सजा न दे, तो आप वकील बन जाइये, .. आप चाहते हैं, कि आप खूब लूट मार करें, लेकिन कोई आपको डाकू न बोले, तो आप भारत में राजनेता बन जाइये, .. आप चाहते हैं, कि आप दुनिया के हर सुख मांस, मदिरा, स्त्री इत्यादि का आनंद लें, लेकिन कोई आपको भोगी न कहे, तो धर्मगुरु बन जाओ. .. आप चाहते हैं, कि आप किसी को भी बदनाम कर दें, लेकिन आप पर कोई मुकदमा न हो, तो मीडिया में रिपोर्टर बन जाइये, .... यकीन मानिये.. कोई आप का बाल भी बाँका नहीं कर पाएगा. भारत में, हर 'गंदे' काम के लिए एक वैधानिक पद उपलब्ध है!

रिश्तों की स्थिती

रिश्ता क्या होता है?? मेरे विचार से जब एक वयक्ति दूसरे व्यक्ति से विश्वास, प्यार, तालमेल, समझौतो, जिम्मेदारियो इत्यादि से अपने बीच संबंध स्थापित करता है। वही रिश्ता कहलाता है। चाहे वह आज माँ-बाप, भाई-बहन, जीवनसाथी, सगे संबंधियों, दोस्तो इत्यादि के बीच हो यह सभी रिश्तों के रूप है।